रोपवे निर्माण में देरी पर डीएम सख्त, निर्माण स्थल का किया औचक निरीक्षण
कैमूर पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित रोहितेश्वर धाम और ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला को जोड़ने वाले निर्माणाधीन रोपवे का डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में हो रही देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को काम में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि रोपवे निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। पिछले ट्रायल के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोपवे क्षतिग्रस्त होने के बाद अब निर्माण के प्रत्येक चरण की तकनीकी निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
डीएम ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा ऊपरी स्ट्रक्चर में कुछ कमियां बताए जाने के मामले में पुल निर्माण विभाग के चेयरमैन से बात की गई है। समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही गुणवत्ता की निगरानी के लिए सुपरवाइजर एजेंसी की नियुक्ति भी की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कैमूर पहाड़ी से बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। प्राकृतिक जल बहाव बाधित नहीं होने देने और जलजमाव की स्थिति रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
#रोहतास #रोहतासगढ़ #रोहितेश्वरधाम #रोपवे #कैमूरपहाड़ी #डीएम #दीपककुमारमिश्रा #Rohtas #Rohtasgarh #RohteshwarDham #RohtasNews #BiharNews #आपनारोहतास
Nauhatta, Rohtas | Sep 15, 2026