चार बच्चों को पागल कुत्ते ने काटा, इलाके में दहशत
नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर थाना मोड़ के समीप सोमवार की शाम एक पागल कुत्ते ने सड़क किनारे खेल रहे चार मासूम बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, तब जाकर कुत्ता वहां से भागा।
घायल बच्चों को तत्काल नौहट्टा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने वाला कुत्ता अभी भी आसपास के इलाके में घूम रहा है, जिससे लोगों और खासकर बच्चों के अभिभावकों में भय का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द कुत्ते को पकड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि कोई और हादसा न हो।
#Nauhatta #Yadunathpur #Rohtas #DogAttack #BreakingNews #ApnaRohtas #रोहतास #नौहट्टा #यदुनाथपुर #बिहार_समाचार