Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

News in Nauhatta

डेढ़ साल से फटा नल-जल पाइप, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

नौहट्टा (रोहतास)। तीउरा पंचायत के बभनी गांव में हर घर नल-जल योजना का मुख्य पाइप करीब डेढ़ वर्ष से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पाइप से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नाली निर्माण के दौरान जेसीबी से पाइप टूट गया था, लेकिन आज तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। कई बार पीएचईडी विभाग को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप मानक के अनुरूप गहराई में नहीं बिछाया गया, जिससे वह बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है। गांव में केवल एक पानी टंकी होने से पर्याप्त जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने पाइप की तत्काल मरम्मत, अतिरिक्त पानी टंकी लगाने और अधूरी नाली निर्माण योजना पूरी कराने की मांग की है।

#LocalNews #BiharNews #rohtas #ApnaRohtas #PublicIssue #bihar

डेढ़ साल से फटा नल-जल पाइप, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण नौहट्टा (रोहतास)। तीउरा पंचायत के बभनी गांव में हर घर नल-जल योजना का मुख्य पाइप करीब डेढ़ वर्ष से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पाइप से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नाली निर्माण के दौरान जेसीबी से पाइप टूट गया था, लेकिन आज तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। कई बार पीएचईडी विभाग को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप मानक के अनुरूप गहराई में नहीं बिछाया गया, जिससे वह बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है। गांव में केवल एक पानी टंकी होने से पर्याप्त जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने पाइप की तत्काल मरम्मत, अतिरिक्त पानी टंकी लगाने और अधूरी नाली निर्माण योजना पूरी कराने की मांग की है। #LocalNews #BiharNews #rohtas #ApnaRohtas #PublicIssue #bihar

Nauhatta, Rohtas | Jul 11, 2026

नगर पंचायत रोहतास में डेढ़ साल से ठप विकास कार्यों पर उठे सवाल

नगर पंचायत रोहतास की मुख्य पार्षद श्रीमती सुमबुल आरा ने शनिवार को सासाराम में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से ठप पड़े विकास एवं मेंटेनेंस कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

ज्ञापन में पेयजल, जलजमाव, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी सहित मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। मुख्य पार्षद ने लंबित योजनाओं को जल्द शुरू कराने और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आपके क्षेत्र में विकास कार्यों की क्या स्थिति है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#Rohtas #Sasaram #NagarPanchayatRohtas #BiharNews #LocalNews #ApnaRohtas #Development #PublicIssue #Bihar #RohtasNews

नगर पंचायत रोहतास में डेढ़ साल से ठप विकास कार्यों पर उठे सवाल नगर पंचायत रोहतास की मुख्य पार्षद श्रीमती सुमबुल आरा ने शनिवार को सासाराम में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से ठप पड़े विकास एवं मेंटेनेंस कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में पेयजल, जलजमाव, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी सहित मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। मुख्य पार्षद ने लंबित योजनाओं को जल्द शुरू कराने और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। आपके क्षेत्र में विकास कार्यों की क्या स्थिति है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Rohtas #Sasaram #NagarPanchayatRohtas #BiharNews #LocalNews #ApnaRohtas #Development #PublicIssue #Bihar #RohtasNews

Nauhatta, Rohtas | Jul 11, 2026

घर से महज 100 मीटर पहले मौत! बकनौरा में धारदार हथियार से अधेड़ की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा गांव में मंगलवार देर रात हुई हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात अपराधियों ने 41 वर्षीय ददन यादव की धारदार हथियार से हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पैक्स गोदाम के समीप सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों के अनुसार, ददन यादव डालमिया भारत सीमेंट फैक्ट्री में ट्रकों पर सीमेंट लोड करने का काम करते थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घर से महज 100 मीटर पहले अपराधियों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही रोहतास थाना पुलिस, डेहरी एसडीपीओ-2, एफएसएल, डॉग स्क्वायड और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई गई है।

हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया।

सबसे मार्मिक दृश्य मृतक के घर का था। पत्नी ललिता देवी पति की मौत की खबर सुनकर बार-बार बेसुध हो रही थीं। उनके दोनों नाबालिग बेटे रौशन कुमार और विशाल कुमार अपने पिता को खोने के गम में बिलखते रहे। ददन यादव ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी हत्या से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

📍स्थान: बकनौरा, रोहतास
📲 खबरें सबसे पहले पाने के लिए "अपना रोहतास" को फॉलो करें।

#Rohtas #Baknaura #CrimeNews #BiharNews #MurderCase #RohtasPolice #Sasaram #ApnaRohtas

घर से महज 100 मीटर पहले मौत! बकनौरा में धारदार हथियार से अधेड़ की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा गांव में मंगलवार देर रात हुई हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात अपराधियों ने 41 वर्षीय ददन यादव की धारदार हथियार से हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पैक्स गोदाम के समीप सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार, ददन यादव डालमिया भारत सीमेंट फैक्ट्री में ट्रकों पर सीमेंट लोड करने का काम करते थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घर से महज 100 मीटर पहले अपराधियों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही रोहतास थाना पुलिस, डेहरी एसडीपीओ-2, एफएसएल, डॉग स्क्वायड और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई गई है। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया। सबसे मार्मिक दृश्य मृतक के घर का था। पत्नी ललिता देवी पति की मौत की खबर सुनकर बार-बार बेसुध हो रही थीं। उनके दोनों नाबालिग बेटे रौशन कुमार और विशाल कुमार अपने पिता को खोने के गम में बिलखते रहे। ददन यादव ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी हत्या से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। 📍स्थान: बकनौरा, रोहतास 📲 खबरें सबसे पहले पाने के लिए "अपना रोहतास" को फॉलो करें। #Rohtas #Baknaura #CrimeNews #BiharNews #MurderCase #RohtasPolice #Sasaram #ApnaRohtas

Nauhatta, Rohtas | Jul 8, 2026

11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से बकरी की मौत, युवक घायल

 पूर्णाडीह गांव, जयंतीपुर पंचायत (नौहट्टा, रोहतास)

सोमवार को पूर्णाडीह गांव में घर की छत पर गई एक बकरी 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बकरी को बचाने के प्रयास में 18 वर्षीय पंकज कुमार भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन पहले भी हादसों का कारण बन चुकी है। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग से लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। विभाग ने फिलहाल संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। जेई किसलय कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

⚡ घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनें लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं। समय रहते स्थायी समाधान जरूरी है।

#नौहट्टा #रोहतास #पूर्णाडीह #जयंतीपुर #बिजलीविभाग #हाईवोल्टेज #करंट #दुर्घटना #BiharNews #RohtasNews

11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से बकरी की मौत, युवक घायल पूर्णाडीह गांव, जयंतीपुर पंचायत (नौहट्टा, रोहतास) सोमवार को पूर्णाडीह गांव में घर की छत पर गई एक बकरी 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बकरी को बचाने के प्रयास में 18 वर्षीय पंकज कुमार भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन पहले भी हादसों का कारण बन चुकी है। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग से लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। विभाग ने फिलहाल संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। जेई किसलय कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ⚡ घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनें लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं। समय रहते स्थायी समाधान जरूरी है। #नौहट्टा #रोहतास #पूर्णाडीह #जयंतीपुर #बिजलीविभाग #हाईवोल्टेज #करंट #दुर्घटना #BiharNews #RohtasNews

Nauhatta, Rohtas | Jul 6, 2026

टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई ताकत, सात मरीजों को मिला पोषण किट

रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 'निश्चय मित्र' पहल की शुरुआत करते हुए सात टीबी मरीजों को गोद लिया गया। मरीजों को अंडा, राजमा, चना, बादाम, छुहारा सहित अन्य पोषक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन मरीजों को लगातार 6 माह तक पोषण किट दी जाएगी, जिससे उपचार के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुज कुमार चौधरी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य विभाग ने समाज के लोगों से भी 'निश्चय मित्र' बनकर इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

#Rohtas #Nauhatta #TBMuktBharat #TBFreeIndia #NishchayMitra #HealthDepartment #Bihar #PublicHealth #RohtasNews #BiharNews

टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई ताकत, सात मरीजों को मिला पोषण किट रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 'निश्चय मित्र' पहल की शुरुआत करते हुए सात टीबी मरीजों को गोद लिया गया। मरीजों को अंडा, राजमा, चना, बादाम, छुहारा सहित अन्य पोषक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन मरीजों को लगातार 6 माह तक पोषण किट दी जाएगी, जिससे उपचार के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुज कुमार चौधरी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य विभाग ने समाज के लोगों से भी 'निश्चय मित्र' बनकर इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। #Rohtas #Nauhatta #TBMuktBharat #TBFreeIndia #NishchayMitra #HealthDepartment #Bihar #PublicHealth #RohtasNews #BiharNews

Nauhatta, Rohtas | Jul 1, 2026

लापता महिला की तलाश में सहयोग करें 
काजीपुर गांव (ऊली बनाही पंचायत), नौहट्टा निवासी पिंकी कुमारी 28 जून 2026 को घर से यह कहकर निकली थीं कि वह नौहट्टा अस्पताल इलाज कराने जा रही हैं। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका। मामले की सूचना नौहट्टा थाना में दर्ज करा दी गई है।
🙏 यदि किसी व्यक्ति को इनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उसकी बेटी, बहू और पत्नी से मिलाने में मदद कर सकती है।
📞 नौहट्टा थाना: +91 90318 26506
📞 परिजन: 8294248387
कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि यह ज्यादा लोगों तक पहुंचे और पिंकी कुमारी जल्द सुरक्षित अपने परिवार तक लौट सकें।
#MissingPerson #Rohtas #Nauhatta #Kajipur #Bihar #HelpFindPinki #ShareUrgently #RohtasNews

लापता महिला की तलाश में सहयोग करें काजीपुर गांव (ऊली बनाही पंचायत), नौहट्टा निवासी पिंकी कुमारी 28 जून 2026 को घर से यह कहकर निकली थीं कि वह नौहट्टा अस्पताल इलाज कराने जा रही हैं। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका। मामले की सूचना नौहट्टा थाना में दर्ज करा दी गई है। 🙏 यदि किसी व्यक्ति को इनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उसकी बेटी, बहू और पत्नी से मिलाने में मदद कर सकती है। 📞 नौहट्टा थाना: +91 90318 26506 📞 परिजन: 8294248387 कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि यह ज्यादा लोगों तक पहुंचे और पिंकी कुमारी जल्द सुरक्षित अपने परिवार तक लौट सकें। #MissingPerson #Rohtas #Nauhatta #Kajipur #Bihar #HelpFindPinki #ShareUrgently #RohtasNews

Nauhatta, Rohtas | Jun 30, 2026

रोहतास प्रखंड में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, बीडीओ को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन

रोहतास प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस इकाई के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद हसन खान ने किया। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सात सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में सड़क, पेयजल, बिजली व्यवस्था में सुधार, नालियों की नियमित सफाई, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, बाजार एवं गलियों से अतिक्रमण हटाने, बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत तथा पेयजल संकट दूर करने सहित कई जनहित के मुद्दे उठाए गए।

प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। धरना में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📌 आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।

#Rohtas #Nauhatta #Congress #BiharPolitics #PublicIssues #BiharNews #RohtasNews #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #Bihar #NewsUpdate #PrakhandNews #जनसमस्या #धरना_प्रदर्शन #रोहतास #नौहट्टा #बिहार_समाचार #कांग्रेस

रोहतास प्रखंड में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, बीडीओ को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन रोहतास प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस इकाई के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद हसन खान ने किया। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सात सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में सड़क, पेयजल, बिजली व्यवस्था में सुधार, नालियों की नियमित सफाई, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, बाजार एवं गलियों से अतिक्रमण हटाने, बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत तथा पेयजल संकट दूर करने सहित कई जनहित के मुद्दे उठाए गए। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। धरना में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 📌 आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें। #Rohtas #Nauhatta #Congress #BiharPolitics #PublicIssues #BiharNews #RohtasNews #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #Bihar #NewsUpdate #PrakhandNews #जनसमस्या #धरना_प्रदर्शन #रोहतास #नौहट्टा #बिहार_समाचार #कांग्रेस

Nauhatta, Rohtas | Jun 30, 2026

नौहट्टा में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आदित्य दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आदित्य दुबे ने आरोप लगाया कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने भरत तिवारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की तथा सरकार पर समाज को जाति के आधार पर बांटने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में आजाद तिवारी, शशिकांत दुबे, रवि मिश्रा, लक्ष्मण दुबे, सुदर्शन यादव, सौरभ दुबे, विजय यादव, विकास यादव, शिवम दुबे, उत्सव दुबे, आरोही दुबे, उद्देश्य यादव, राजेश पंडित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस पूरे घटनाक्रम पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें।

#Nauhatta #Rohtas #Congress #Protest #BiharNews #LocalNews

नौहट्टा में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आदित्य दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आदित्य दुबे ने आरोप लगाया कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने भरत तिवारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की तथा सरकार पर समाज को जाति के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में आजाद तिवारी, शशिकांत दुबे, रवि मिश्रा, लक्ष्मण दुबे, सुदर्शन यादव, सौरभ दुबे, विजय यादव, विकास यादव, शिवम दुबे, उत्सव दुबे, आरोही दुबे, उद्देश्य यादव, राजेश पंडित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। इस पूरे घटनाक्रम पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें। #Nauhatta #Rohtas #Congress #Protest #BiharNews #LocalNews

Nauhatta, Rohtas | Jun 30, 2026

शुकराली बीघा के पास बड़ा सड़क हादसा
नौहट्टा थाना क्षेत्र के शुकराली बीघा के समीप सोमवार को नौहट्टा से रोहतास जा रही एक टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में रंजीत कुमार गुप्ता, सुमंत प्रजापति और प्रभा देवी शामिल हैं। रंजीत कुमार गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की सूचना पर नौहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 सड़क पर सुरक्षित रहें, तेज गति और लापरवाही से वाहन न चलाएं।
#Nauhatta #Rohtas #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews

शुकराली बीघा के पास बड़ा सड़क हादसा नौहट्टा थाना क्षेत्र के शुकराली बीघा के समीप सोमवार को नौहट्टा से रोहतास जा रही एक टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में रंजीत कुमार गुप्ता, सुमंत प्रजापति और प्रभा देवी शामिल हैं। रंजीत कुमार गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर नौहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 👉 सड़क पर सुरक्षित रहें, तेज गति और लापरवाही से वाहन न चलाएं। #Nauhatta #Rohtas #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews

Nauhatta, Rohtas | Jun 29, 2026