Public App Logo
Profile Picture

baba anuj

@anujpandey483
16402Followers
114Following
गोपालगंज :- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न! जिले के सभी 14 मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग। जिले में कुल 92.91 प्रतिशत मतदान दर्ज, पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 93.20 और महिला मतदाताओं की 91.52 प्रतिशत रही। डीएम समीर सौरभ और निर्वाचन प्रेक्षक दीपक आनंद ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण। मतदान के बाद सील मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सारण स्थित बज्रगृह के लिए किया गया रवाना।
सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना तेज था कि मकान के अगले हिस्से का मलबा सड़क पर जा गिरा.
एसपी भारत सोनी ने एक परिवार के तीन लोगों समेत पांच मौ/तों की पुष्टि की है. एक परिवार के मृतकों में पति-पत्नी औऱ बेटी शामिल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी.
कटिहार: ब्रेक डांस झूले का खौफनाक वीडियो वायरल, बॉक्स से गिरे लोग, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा।
जैसे सूर्य का उगना तय वैसे ही मेरी जीत भी तय - नीरज कुमार!
गोपालगंज में चोरी करने के मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।मांझागढ पुलिस ने देवापुर शेख पुरदिल गांव निवासी लालटेन मिया और ईदुल मिया को भेजा जेल।
गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ छे/ड़खानी और अशोभनीय हरकत करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गोपालगंज: सिधवलिया थाना क्षेत्र के गंगवा और जलालपुर गांवों में पिछले चार दिनों से एक बंदर के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार, बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहा है. अब तक उसके हमले में एक बच्चे और एक महिला के घायल होने की जानकारी सामने आयी है. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं
गोपालगंज: थावे जंक्शन पर रेल पुलिस ने ट्रेन में तलाशी अभियान के दौरान 76 बोतल देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. रेल पुलिस ने गिरफ्तार महिला के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया
सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट; 5 की मौ/त की सूचना, 2 घंटे तक होते रहे धमाके.
पहली बार ऐसा देखा गया कि किसी IAS की बात से आम आदमी दुखी हो और IAS ने माफी मांग ली हो। ऐसा वाक्या सासाराम की एसडीएम प्रिया रानी के साथ हुआ।
दरोगा के बेटों को गोली मारने वालों का हाफ एनकाउंटर, गया में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन।
गोपालगंज: बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली मेन मार्केट में एक सब्जी विक्रेता ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. बाजार में गिरा करीब डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल उसके मालिक को लौटाकर सब्जी विक्रेता साहेब मियां ने लोगों का दिल जीत लिया. उनकी इस पहल की बाजार में खूब चर्चा हो रही है. मोबाइल वापस मिलने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने साहेब मियां और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भोरे मतदान केंद्र पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद।
पूर्णिया में 4.89 करोड़ की धोखाधड़ी और गबन मामले में किशनगंज के व्यापारी राहुल अग्रवाल गिरफ्तार, भेजा जेल।
गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाबीरी अखाड़ा मेले और जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क है. शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से नवादा परसौनी पंचायत भवन परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराने पर चर्चा की.
गोपालगंज :- सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट। डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी ने मतदान कर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश। कल 23 अक्टूबर को 14 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 1297 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी वोटिंग। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के साथ मतपेटिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
गोपालगंज: विजयीपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर बाजार में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिलरुआ गांव निवासी फुलेश्वर यादव के पुत्र अमन यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को जेल भेज दिया.
गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के सेमरौना गांव निवासी एक युवक की दुबई में मौ/त हो गयी. मृ/तक की पहचान देवनारायण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र संत राज सिंह के रूप में हुई है. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की मौ/त से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
बिहार के गोपालगंज में 13 अक्टूबर को हुए सफियाबाद अग्निकांड में नौवें दिन एक दंपति की मौ/त हो गई. इलाज के दौरान सिंहासन मांझी और उनकी पत्नी लालछरी देवी ने द/म तो/ड़ दिया. दोनों का इलाज गंभीर हालत में चल रहा था. दंपति की मौ/त के बाद इस हादसे में जा/न गंवाने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है.
गोपालगंज: विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के धूप सागर में 333 लीटर देसी शराब के साथ धर्मपुर का दीपू यादव फरार, एक टीन का नाव और एक बाइक जब्त।
गोपालगंज: विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के धूप सागर में 333 लीटर देसी शराब के साथ धर्मपुर का दीपू यादव फरार, एक टीन का नाव और एक बाइक जब्त।
गोपालगंज: विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के धूप सागर में 333 लीटर देसी शराब के साथ धर्मपुर का दीपू यादव फरार, एक टीन का नाव और एक बाइक जब्त।
गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में एक युवक को घर से बुलाकर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. अज्ञात हमलावरों ने युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और अ/धमरी हालत में छोटका हथुआ बुजुर्ग गांव में फेंक दिया. घायल युवक की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा दुर्ग गांव निवासी हरेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र नीरज यादव के रूप में हुई है
बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए स्थानांतरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. राज्य में शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल नवंबर के दूसरे सप्ताह में दोबारा खोला जाएगा. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को गोपालगंज में आयोजित प्रबुद्ध मतदाता संवाद कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी
शहर में दशहरा मेला देखने आई एक महिला और उसका आठ वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये हैं. दोनों के लापता होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए नगर थाने में आवेदन देकर महिला और बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. लापता महिला की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी 45 वर्षीय कुंती देवी और उनके आठ वर्षीय बेटे धनु कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, दोनों 20 अक्टूबर की शाम से लापता हैं. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है.