रोहितेश्वर धाम को पर्यटन हब बनाने की दिशा में प्रयास तेज!
रोहतास प्रखंड के समहुता में रोहितेश्वर धाम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम एवं रोहतास बीडीओ ऋषिकेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। वहीं ट्रस्ट के पूर्व सचिव दिवंगत रामाशीष सिंह की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। श्रावणी मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि बिहार सरकार ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है। रोहतासगढ़ किला एवं रोहितेश्वर धाम (चौरासन मंदिर) तक सड़क निर्माण कार्य जारी है और रेहल तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।
ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्णा सिंह यादव ने श्रावणी मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
समहुता, रोहतास | बिहार
रोहितेश्वर धाम के विकास से क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद।
#रोहितेश्वरधाम #चौरासनमंदिर #रोहतासगढ़किला #रोहतास #समहुता #रोहताससमाचार #बिहारसमाचार #पर्यटनहब #पर्यटन #श्रावणीमेला #सावन #महादेव #हरहरमहादेव #शिवभक्त #रोहतास_न्यूज #अपनारोहतास #ApnaRohtas #BiharNews #RohtasNews