शराब के नशे में अस्पताल परिसर में हंगामा, डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार
रोहतास जिले के नौहट्टा स्थित स्थानीय रेफरल अस्पताल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक डाटा ऑपरेटर पर शराब के नशे में हंगामा करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डाटा ऑपरेटर प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि अस्पताल परिसर में कथित तौर पर नशे की हालत में अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा बीडीओ मनोरमा कुमारी को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचीं और डाटा ऑपरेटर को हिरासत में लेकर नौहट्टा थाना भेज दिया गया।
बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया कि संबंधित डाटा ऑपरेटर के संबंध में पूर्व से भी शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई।
वहीं अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#Nauhatta #Rohtas #BiharNews #BreakingNews #ReferralHospital #RohtasPolice #NauhattaNews #ApnaRohtas #LatestNews #Bihar #HospitalNews #शराबबंदी #रोहतास #नौहट्टा #अपना_रोहतास