तिजारा: भिवाड़ी में गाली देने से मना करने पर व्यक्ति को डंडे से पीटा, सिर व हाथ-पैर में आई गंभीर चोट, मामला दर्ज
Tijara, Alwar | Sep 29, 2026 भिवाड़ी में घर लौट रहे एक व्यक्ति से गाली गलौज करने पर मना करने पर आरोपी ने डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मंगलवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित कालाका गांव निवासी राजाराम ने फूल बाग थाने में मामला दर्ज करवाया है। वह 20 सितंबर को धारूहेड़ा से बाइक से घर जा रहा था तभी खानपुर चौक पर ओमपाल ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर दी।