घाटमपुर: CRPF जवान के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, बेटे ने लगाया आरोप और पुलिस से की शिकायत
सजेती थाना क्षेत्र के हमीरामऊ गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही बेटे ने कुछ रिश्तेदारों पर पिता को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।