यातायात पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
जहानाबाद :
पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने पुलिस केंद्र में यातायात पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया गया।
बैठक में एसपी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, प्रमुख चौक-चौराहों पर सतर्कता बरतने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता से करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित यातायात पुलिस के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।250 सौ बर्ड में
Jehanabad, Jehanabad | Oct 11, 2026