तिजारा: साहड़ोद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में आई गंभीर चोट, मामला दर्ज
Tijara, Alwar | Nov 10, 2026 भिवाड़ी के साहड़ोद गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। परिवादी कृष्ण कुमार ने मंगलवार शाम 7:00 बजे बताया कि 9 नवंबर को उसका भाई विश्राम मोटरसाइकिल से सेलून से घर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में गजराज आकाश और विकास ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा कर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया।