Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

70 साल का बकाया मोदी के हिस्से आया, सबसे बड़ा फैसला अब PM Modi को लेना है #PMModi

MORE NEWS

दुसाध जाति प्रमाण पत्र को लेकर उठी विसंगति, समाधान की मांग तेज

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष बालचन्द्र दुसाध ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

संतकबीरनगर। जनपद में दुसाध अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने तथा दुसाध एवं दाढ़ी को लेकर उत्पन्न कथित प्रशासनिक विसंगति के समाधान की मांग उठी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष बालचन्द्र दुसाध ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संतकबीरनगर को सौंपा है।ज्ञापन में कहा गया है कि संतकबीरनगर समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दुसाध समुदाय के लोग निवास करते हैं। समुदाय के लोगों के बीच बोलचाल की भाषा में दाढ़ी नाम का भी प्रयोग किए जाने का उल्लेख करते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में दुसाध एवं दाढ़ी को लेकर विसंगति सामने आ रही है। ज्ञापन में नियम-301 के अंतर्गत दुसाध जाति से संबंधित उपजातियों का उल्लेख होने तथा उसमें दाढ़ी को भी शामिल किए जाने का दावा किया गया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में सक्षम अधिकारियों द्वारा दुसाध जाति के आधार पर परिवार के कुछ सदस्यों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, लेकिन वर्तमान में उसी परिवार के अन्य सदस्यों को प्रमाण पत्र जारी कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे संबंधित परिवारों के सामने प्रशासनिक एवं सामाजिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।ज्ञापन में मांग की गई है कि जिला स्तरीय जाति सत्यापन समिति द्वारा इस मामले की स्पष्ट जांच कराई जाए तथा पुराने जाति प्रमाण पत्रों एवं संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया जाए। यदि दुसाध और दाढ़ी के संबंध में प्रशासनिक अथवा अभिलेखीय स्तर पर कोई अंतर है तो उसकी स्पष्ट व्याख्या करते हुए विधिसम्मत समाधान किया जाए।लालचन्द्र दुसाध ने मांग की कि पूर्व में जारी जाति प्रमाण पत्रों और वर्तमान में प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में समानता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की मांग की गई है।

दुसाध जाति प्रमाण पत्र को लेकर उठी विसंगति, समाधान की मांग तेज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष बालचन्द्र दुसाध ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा संतकबीरनगर। जनपद में दुसाध अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने तथा दुसाध एवं दाढ़ी को लेकर उत्पन्न कथित प्रशासनिक विसंगति के समाधान की मांग उठी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष बालचन्द्र दुसाध ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संतकबीरनगर को सौंपा है।ज्ञापन में कहा गया है कि संतकबीरनगर समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दुसाध समुदाय के लोग निवास करते हैं। समुदाय के लोगों के बीच बोलचाल की भाषा में दाढ़ी नाम का भी प्रयोग किए जाने का उल्लेख करते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में दुसाध एवं दाढ़ी को लेकर विसंगति सामने आ रही है। ज्ञापन में नियम-301 के अंतर्गत दुसाध जाति से संबंधित उपजातियों का उल्लेख होने तथा उसमें दाढ़ी को भी शामिल किए जाने का दावा किया गया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में सक्षम अधिकारियों द्वारा दुसाध जाति के आधार पर परिवार के कुछ सदस्यों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, लेकिन वर्तमान में उसी परिवार के अन्य सदस्यों को प्रमाण पत्र जारी कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे संबंधित परिवारों के सामने प्रशासनिक एवं सामाजिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।ज्ञापन में मांग की गई है कि जिला स्तरीय जाति सत्यापन समिति द्वारा इस मामले की स्पष्ट जांच कराई जाए तथा पुराने जाति प्रमाण पत्रों एवं संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया जाए। यदि दुसाध और दाढ़ी के संबंध में प्रशासनिक अथवा अभिलेखीय स्तर पर कोई अंतर है तो उसकी स्पष्ट व्याख्या करते हुए विधिसम्मत समाधान किया जाए।लालचन्द्र दुसाध ने मांग की कि पूर्व में जारी जाति प्रमाण पत्रों और वर्तमान में प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में समानता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की मांग की गई है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 15, 2026

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 15, 2026

संत कबीर नगर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सोनी सिंह ने जनपदवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। उनके अथक प्रयासों और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं।

डॉ. सोनी सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर कार्य करें। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित, समाजहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें।

डॉ. सोनी सिंह ने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संत कबीर नगर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सोनी सिंह ने जनपदवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। उनके अथक प्रयासों और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं। डॉ. सोनी सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर कार्य करें। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित, समाजहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें। डॉ. सोनी सिंह ने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 14, 2026

कुरमौल गांव की चकबंदी 10 साल से अधर में, किसानों ने डीएम से शीघ्र पूरा कराने की मांग

संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के कुरमौल गांव में करीब 10 वर्षों से चल रही चकबंदी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने से ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी है। इसी समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के जिला मंत्री दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में किसानों ने जिला अधिकारी संत कबीर नगर को ज्ञापन सौंपकर चकबंदी प्रक्रिया को शीघ्र और सुचारू रूप से पूरा कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि कुरमौल ग्राम सभा के कई लोग भारतीय किसान संघ के सदस्य हैं। गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में कुछ तकनीकी कारणों से बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने बहुमत से हस्ताक्षर कर अपनी सहमति भी प्रस्तुत की है। किसानों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षों से लंबित चकबंदी जल्द पूरी हो सके।

इस दौरान ब्लॉक मंत्री हैसर बाजार रणधीर पाल, अवधेश राजन, संतोष कुमार समेत तमाम किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

कुरमौल गांव की चकबंदी 10 साल से अधर में, किसानों ने डीएम से शीघ्र पूरा कराने की मांग संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के कुरमौल गांव में करीब 10 वर्षों से चल रही चकबंदी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने से ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी है। इसी समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के जिला मंत्री दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में किसानों ने जिला अधिकारी संत कबीर नगर को ज्ञापन सौंपकर चकबंदी प्रक्रिया को शीघ्र और सुचारू रूप से पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि कुरमौल ग्राम सभा के कई लोग भारतीय किसान संघ के सदस्य हैं। गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में कुछ तकनीकी कारणों से बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने बहुमत से हस्ताक्षर कर अपनी सहमति भी प्रस्तुत की है। किसानों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षों से लंबित चकबंदी जल्द पूरी हो सके। इस दौरान ब्लॉक मंत्री हैसर बाजार रणधीर पाल, अवधेश राजन, संतोष कुमार समेत तमाम किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

संत कबीर नगर। कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में विरोध-प्रदर्शन एवं रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रभारी केसर सिंह जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी नेता के प्रति अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से ऐसे मामलों का विरोध करने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि केसर सिंह जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक सद्भाव की पक्षधर रही है। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे बयानों का विरोध करते रहेंगे और पार्टी नेतृत्व के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव मजबूती से खड़े रहेंगे।रैली में कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आवाज बुलंद की। @highlight प्रवीण भैया यूथ ब्रिगेड Samajwadi Party

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन संत कबीर नगर। कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में विरोध-प्रदर्शन एवं रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रभारी केसर सिंह जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी नेता के प्रति अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से ऐसे मामलों का विरोध करने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि केसर सिंह जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक सद्भाव की पक्षधर रही है। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे बयानों का विरोध करते रहेंगे और पार्टी नेतृत्व के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव मजबूती से खड़े रहेंगे।रैली में कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आवाज बुलंद की। @highlight प्रवीण भैया यूथ ब्रिगेड Samajwadi Party

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 14, 2026