🚨 मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
📍 नीमच के विकास नगर स्थित श्री टी कंपनी का आकस्मिक निरीक्षण।
🔎 निरीक्षण के दौरान चाय में इलायची के स्थान पर इलायची छिलके का उपयोग पाया गया।
✅ मानक जांच के लिए 4 खाद्य नमूने लिए गए।
📦 55 किलोग्राम चाय एवं 14 किलोग्राम इलायची छिलका, कुल अनुमानित कीमत ₹1,38,500, जप्त किया गया।
📋 लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन पर धारा 32 के तहत नोटिस जारी।
🧪 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#Neemuch
#नीमच
Neemuch, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026