राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा का जोर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर Himanshu Chandra की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि—
🔹 रास्ता विवाद, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं बंटकन प्रकरणों का मौके पर जाकर त्वरित निराकरण करें।
🔹 3 एवं 6 माह से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाएं।
🔹 इस माह 90% राजस्व प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य प्राप्त करें।
🔹 सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें।
🔹 आदेशों का मौके पर पालन तथा आवेदकों को आदेश की प्रति उपलब्ध कराएं।
🔹 फॉर्मर रजिस्ट्री, नक्शा तरमीम, फसल गिरदावरी, पीएम किसान ई-केवाईसी एवं राजस्व वसूली के कार्यों में तेजी लाएं।
🔹 वन-राजस्व सीमा विवाद एवं भू-अर्जन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
आमजन को त्वरित राजस्व सेवाएं और समय पर राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#Neemuch
#नीमच