अंधविश्वास के शक में मां से मारपीट, इलाज के दौरान मौत; आरोपी बेटा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के थाना झलमला क्षेत्र में टोनही होने के संदेह में अपनी ही मां के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसकी मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मां पर गंभीर हमला किया था, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद झलमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
#KabirdhamNews #JhalmalaPolice #CrimeNews #MurderCase #ChhattisgarhNews