पोड़ैयाहाट: गोड्डा देवघर रेल मार्ग पर हरियारी में अज्ञात ट्रेन से टकराकर 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
गोड्डा देवघर रेल मार्ग पर हरियारी में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मंगलवार की सुबह ट्रैक के पास सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए और मुआवजा की मांग करने लगे। मृतक की पहचान अभिषेक मुर्मू उम्र 22 साल , पिता प्रेमलाल मुर्मू ग्राम हरियारी , रसिक टोला के रूप में हुई है।घटना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है ।