वाहन परेड में वाहनों के रख-रखाव और दस्तावेजों की जांच, खराब वाहनों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में वाहन परेड का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस वाहनों की स्थिति और रख-रखाव का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों एवं संबंधित पदाधिकारियों से वाहनों की स्थिति, रख-रखाव, लॉग विवरण, ईंधन उपयोग, रनिंग बुक समेत आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की।
जांच के दौरान खराब पाए गए वाहनों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी वाहनों के दस्तावेजों को अद्यतन रखने, नियमित रूप से रख-रखाव कराने तथा वाहनों के उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड को पारदर्शी तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वाहन संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और सरकारी वाहनों की उचित देखरेख सुनिश्चित करने को कहा।