पोड़ैयाहाट: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई गई
01 अक्टूबर गुरुवार को "गाँधी जयंती" की पूर्व संध्या में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में स्वास्थ्य कर्मियों एवं आए हुए मरीजों और उनके अभिभावकों को तंबाकू सेवन नहीं किए जाने संबंधित शपथ ग्रहण कराया गया।