उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया निरीक्षण; काम में धीमी गति पर निर्माण एजेंसी पर ठोकी ₹10 लाख की पेनल्टी
आगामी सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने रामानुज कोट से दानीगेट, छत्री चौक से तेलीवाड़ा, निकास चौराहे से वी.डी. क्लॉथ मार्केट मार्ग और गोपाल मंदिर के जी-प्लस-3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निकास चौराहे से वी.डी. क्लॉथ मार्केट मार्ग पर कार्य की धीमी गति पाए जाने पर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी फर्म तुलसीनारायण गर्ग पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अन्य मार्गों पर नाली, ड्रेनेज लाइन और पोल शिफ्टिंग के कार्य प्राथमिकता से पूरे करने की हिदायत देते हुए लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainMunicipalCorporation #AbhilashMishra #MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 22, 2026