उज्जैन: उज्जैन-गरोठ रोड स्थित तुलहेड़ा टोल प्लाजा बना विवादों का केंद्र; मैनेजर पर नियमों के उल्लंघन और अनैतिक गतिविधियों के आरोप लगाते हुए टोल कर्मियों ने किया चक्काजाम
उज्जैन-गरोठ रोड स्थित तुलहेड़ा टोल प्लाजा के मैनेजर अभिषेक बैरागी पर एनएचएआई (NHAI) के नियमों की अनदेखी और टोल परिसर के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाते हुए तुलहेड़ा व खेड़खजूरिया के टोल कर्मचारियों तथा क्षेत्रीय युवाओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मैनेजर द्वारा टोल भवन में बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर देर रात शराब पार्टियां व अनैतिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं और टोल बिल्डिंग के अंदर ही खाना बनवाया जाता है। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार कर उन्हें बिना उचित कारण नौकरी से निकाल दिया गया
की है, साथ ही कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
#UjjainNews #NHAI #TollPlazaProtest #UjjainPolice #MPNews