उज्जैन: कार्तिक मेले में अनूठी परंपरा; गधों का पूजन कर खिलाए गए गुलाब जामुन, ₹15 से ₹30 हजार तक लग रही 'सलमान-शाहरुख' की कीमत
बड़नगर रोड स्थित कार्तिक मेले में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गधों का पूजन कर और उन्हें गुलाब जामुन खिलाकर पशु मेले का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय पार्षद छोटेलाल मंडलोई की मौजूदगी में पशुपालकों ने गधे-गधी का प्रतीकात्मक विवाह भी संपन्न कराया, जहां सलमान, शाहरुख, ऐश्वर्या और शबनम जैसे फिल्मी नामों वाले गधे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रजापत समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में 15 से 30 हजार रुपये तक के गधों की खरीद-फरोख्त हो रही है, साथ ही उन्होंने प्रशासन से बाहर से आने वाले व्यापारियों के ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
#UjjainNews #KartikMela #UjjainTradition #UniqueFestival #MPNews