उज्जैन: 'सांदीपनि लोक' के लिए आसाराम बापू आश्रम की जमीन अधिग्रहण की कवायद का विरोध तेज; संचालक ने दी कोर्ट जाने और आंदोलन की चेतावनी
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली को 'सांदीपनि लोक' के रूप में विकसित करने की योजना के तहत समीप स्थित आसाराम बापू आश्रम की भूमि अधिग्रहित किए जाने की चर्चाओं पर आश्रम प्रबंधन ने कड़ा विरोध जताया है। आश्रम संचालक शिवा भाई ने आरोप लगाया कि बिना आधिकारिक नोटिस के प्रशासनिक स्तर पर जमीन लेने की बात कही जा रही है, जिसे वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आश्रम की भूमि ली गई तो वे न्यायालय की शरण लेंगे और देशभर के अनुयायी उज्जैन आकर उग्र आंदोलन व हड़ताल करेंगे।
#UjjainNews #SandipaniLok #LandAcquisition #UjjainPolitics #MPNews