उज्जैन: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का एक माह से सघन अभियान जारी; दबिश और गिरफ्तारियों के साथ ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के निर्देशानुसार उज्जैन जिले में पिछले एक माह से अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मुकेश रंधा और उपनिरीक्षक प्रतीक गुप्ता के अनुसार, विशेष टीमों द्वारा हाथभट्टी मदिरा क्षेत्रों, ढाबों और मैरिज गार्डनों पर लगातार दबिश देकर शराब जब्त की जा रही है और आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही टीमों द्वारा ग्रामीण व मजदूर बस्तियों में जाकर लोगों को मिलावटी व कच्ची शराब से होने वाले जानलेवा खतरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
#UjjainNews #ExciseDepartment #ActionAgainstIllegalLiquor #UjjainAdministration #MPNews