आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने किया मुख्यालय का औचक निरीक्षण, सफाई और रिकॉर्ड संधारण के दिए निर्देश
उदयपुर में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बुधवार को आबकारी मुख्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक कार्मिक का नैतिक आचरण होना चाहिए। साथ ही पुराने रिकॉर्ड का नियमानुसार निस्तारण, फाइलों का व्यवस्थित संधारण, वायरिंग और बैठक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी भी मांगी। वहीं, गुरुवार को शाम 4:30 बजे विभागीय समीक्षा वीसी आयोजित होगी, जिसमें राजस्व, बकाया वसूली और मदिरा आपूर्ति की समीक्षा की जाएगी।
#Udaipur #ExciseDepartment #NamitMehta #RajasthanNews #UdaipurNews Cleanliness Cut2CutLive