उदयपुर में आधी रात 80 लाख की नकदी बरामद, दो बैग के अलावा कपड़ों में छिपा रखे थे 40 लाख रुपये
उदयपुर के सूरजपोल थाना पुलिस ने आधी रात गश्त के दौरान तीन युवकों से 80 लाख रुपए की नकदी बरामद की। तीनों युवक उदियापोल पेट्रोल पंप के सामने दो काले बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। बैग में 40 लाख रुपए मिले, जबकि तलाशी में दो युवकों के कपड़ों में छिपाए गए 20-20 लाख रुपए और बरामद हुए। पुलिस ने प्रजापति हार्दिक कुमार, प्रजापति जयेश कुमार और दिनेश भाई को डिटेन किया है। पुलिस अब नकदी के स्रोत और हवाला कारोबार से संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।
#UdaipurNews #RajasthanPolice #CashSeizure #CrimeNews #SurajpolPolice