उदयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 158 लीटर घी सीज, सरस डेयरी के 6 नमूने लिए
उदयपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की आशंका पर विश्वा ब्रांड घी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 158.200 लीटर घी सीज किया। इसमें 114 लीटर विश्वा ब्रांड और 44.200 लीटर गौ मैत्री घी शामिल है। विभाग ने अलग-अलग फर्मों से घी के 4 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं, सरस डेयरी के दूध, दही और छाछ के भी 6 नमूने विभिन्न सरस पार्लरों से लिए गए। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि सभी नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#UdaipurNews #FoodSafetyDepartment #GheeSeized #FoodAdulteration #VishwaGhee GauMaitriGhee SarasDairy FoodSafety AdulterationFreeFood RajasthanNews Udaipur Cut2CutLive