डूंगरपुर में 20 नवंबर को मतगणना की तैयारी तेज, जिला कलक्टर-SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
डूंगरपुर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देशलदान और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार सिंह ने 20 नवंबर को होने वाली मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारी भोगीलाल पंड्या राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल पहुंचे। यहां पंचायत समिति वार बनाए गए मतगणना कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र रेगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
#Dungarpur #PanchayatiRajElection2026 #VoteCounting #Election2026 #DungarpurNews RajasthanNews DistrictCollector SPDungarpur ElectionPreparation Cut2CutLive BreakingNews RajasthanPolitics LocalNews