फायरिंग के इनामी बदमाशों को पनाह देने वाला गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के इनामी फरार बदमाशों उस्मान गनी और मोहसिन गदनिया उर्फ कान्हा को पनाह और आर्थिक मदद देने वाले 21 वर्षीय तौफीक खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और गुजरात में ठिकाने बदलकर छिप रहे थे। साइबर सेल, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस तौफीक तक पहुंची। पूछताछ में फरार आरोपियों को मदद देने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब दोनों इनामी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#Udaipur #UdaipurPolice #FiringCase #CrimeNews #PoliceAction WantedCriminals