🔬 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए जहानाबाद के प्रतिभागी छात्र!
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जहानाबाद सर्किट हाउस से जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया ने 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं की बस को हरी झंडी दिखाकर बेगूसराय के लिए रवाना किया। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं सफलता हासिल करने की शुभकामनाएँ दीं।
जहानाबाद के होनहार बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएँ! आप अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच से जिले का नाम रोशन करें। 🌟
#NationalChildrensScienceCongress #बालविज्ञानकांग्रेस #Jehanabad #Begusarai #जिला_प्रशासन_जहानाबाद ScienceForSociety
Jehanabad, Bihar | Oct 31, 2026