अमरिया: अमरिया में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, रावण दहन के साथ मेले का समापन
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर, कस्बे में श्रीरामलीला मेले का शुक्रवार को रावण दहन के साथ भव्य समापन हो गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का शानदार मंचन किया गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।