भागलपुर, 27 अगस्त 2026:- अडानी पावर लिमिटेड के 3x800 (2400) MW ताप विद्युत परियोजना हेतु रेलवे कॉरिडोर-सह-सड़क निर्माण हेतु अर्जित भूमि के किस्म एवं दर निर्धारण हेतु निम्न पदाधिकारी द्वारा जाँच किया गया –
(1) अपर समाहर्ता, भागलपुर
(2) उप विकास आयुक्त, भागलपुर
(3) जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भागलपुर
(4) मुख्य परियोजना अभियंता (परि० एवं नि०), बिहार स्टेट पावर जेनेरेशन कम्पनी लि०
(5) अवर निबंधक, कहलगाँव
इसमें निम्न मौजा शामिल हैं:-
(1) सिकंदरपुर (2) इमाम नगर (3) बसंतपुर (4) चौधरी बसंतपुर (5) ककरघट (6) हरिणकोल (7) महेशराम
इनके अतिरिक्त गोड्डा-पीरपैंती न्यू बी.जी. रेल लाईन निर्माण अन्तर्गत तीन R.O.B यथा (1) प्यालापुर अन्तर्गत R.O.B. संख्या-163 (2) रिफातपुर अन्तर्गत R.O.B संख्या 165 तथा (3) प्रसन्ना अन्तर्गत R.O.B. संख्या-169 का भी स्थलीय निरीक्षण एवं किस्म का निर्धारण हेतु किया गया। इस स्थल पर भूमि सुधार उप समाहर्ता, कहलगाँव एवं अधियाची विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
3 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 27, 2026