भागलपुर, 27 अगस्त 2026:- रक्षाबंधन के पावन अवसर से पूर्व भागलपुर में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रक्षा सूत्र का भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय को रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रक्षाबंधन के सामाजिक एवं भावनात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए आपसी प्रेम, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एनसीसी से जुड़े कैडेट एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रहकर समाज में महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया।
3 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 27, 2026