भागलपुर, 27 अगस्त 2026:- बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्रभावित लोगों के लिए खरीक अंचल क्षेत्र में चार सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक करीब 11 हजार लोगों को भोजन कराया जा चुका है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के वितरण के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य के तहत पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से बारिश एवं पानी से बचाव मिल सके। वहीं, नाव का भी परिचालन किया जा रहा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन तथा राहत-बचाव कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। बाढ़ से बचाव के लिए कटाव निरोधी कार्य भी कराया जा रहा है। यह कार्य फ्लड कंट्रोल, नवगछिया के द्वारा कराया जा रहा है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीम प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, आवागमन एवं आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।
4 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 27, 2026