लोहंडीगुडा: लोहंडीगुड़ा में शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 10 रुपये में मिलेगा हेलमेट, सड़क हादसों से बचाव की अनूठी पहल
सड़क सुरक्षा को लेकर भाजपा के अभियान के तहत जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा द्वारा बुधवार को हेलमेट बैंक का विधिवत शुभारंभ किया गया। पहल के तहत जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को महज 10 रुपये शुल्क में पूरे दिन के लिए हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा।