अशोक नगर: स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र-छात्राएं, बस व्यवस्था के आश्वासन पर माने
अशोकनगर में स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर दिया धरना। मंगलवार को दोपहर 3 बजे तुलसी सरोवर कॉलोनी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 को सांदीपनि विद्यालय में मर्ज किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में बच्चे और पालक कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिजनों का कहना है कि स्कूल करीब 7 किलोमीटर है।