कटकमदाग: सिरसी में सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त हुई, भू-माफियाओं पर सख़्त कार्रवाई से दहशत
हजारीबाग के कटकमदाग अंचल के सिरसी-2 में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है।खाता नंबर 251, प्लॉट नंबर 846 की करीब 36 एकड़ 40 डिसमिल गैरमजरुआ खास जमीन पर चारदीवारी और डोजरिंग किए जाने की शिकायत के बाद रविवार को एग्यारह बजे अंचल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया है।