मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के तहत गठित समिति की हुई बैठक
बड़वानी 11 सितंबर 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 17 क (1) के अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बड़वानी विधायक श्री राजन मंडलोई, गणमान्यजन श्री महेंद्र कुलकर्णी, ग्राम पंचायत बड़गांव एवं बड़वानी खुर्द के सरपंच एवं मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिकारी, बड़वानी सीएमओ श्रीमती सोनाली शर्मा भी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि नगर तथा ग्राम निवेश विकास समिति शहरों के विकास से संबंधित योजना बनाती है। आयोजित बैठक में विकास कार्य के संबंध में जो भी आपत्तियां शहर वासियों के द्वारा दर्ज हुई है, उन सभी आपत्तियों की सुनवाई समिति के समक्ष की गई। सुनवाई के दौरान आपत्तिकर्ता ने स्वयं उपस्थित होकर अपनी आपत्ति के बारे में बताया। समिति ने उन्हें बताया किया कि नियमानुसार होने पर उनकी आपत्ति का निराकरण कर शासन को भेजी जाएगी।
Barwani, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026