राघोपुर: बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों की रक्षा के लिए राघोपुर बनेगा बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त
राघोपुर बनेगा बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त, राघोपुर प्रखंड में बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों की रक्षा को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है, शनिवार को कवच परियोजना के अंतर्गत समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान एवं प्रखंड कार्यालय राघोपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया