Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में कुरुक्षेत्र पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर सिंह कल्याण द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक प्रतीक कुमार, निरीक्षक मंदीप सिंह, निरीक्षक सुरेंद्र सिंधु, निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक मंजीत सिंह और सहायक उप निरीक्षक सन्नी कुमार शामिल हैं। इसके अलावा शानदार परेड नेतृत्व के लिए डीएसपी सिद्धार्थ और टुकड़ी कमांडरों को भी सम्मानित किया गया। #cmohry #police_haryana #HaryanaPolice #AmbalaIgp #KurukshetraPolice #IndependenceDay2026 #ProudMoment

Uklana, Hissar | Aug 17, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 17.08.2026 जिला रोहतक
एएसपी ने सडक सुरक्षा को लेकर स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य के साथ की मीटिंग
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का प्रथम चरण 31 अगस्त 2026 को
प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति समाज में जागरूकता लाना हमारी जिम्मेवारी : एएसपी आयुष यादव
 
 
एएसपी आयुष यादव ने प्रशनोतरी प्रतियोगिता के होने वाले आयोजन को लेकर मीटिंग की है। मीटिंग के दौरान जिला मे स्थित स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य ने हिस्सा लिया।   मीटिंग मे आर.टी.ए श्री विरेन्द्र ढुल, डीओ, खण्ड व उप खण्ड के शिक्षा अधिकारी, प्रभारी थाना यातायात पूर्व, प्रभारी थाना यातायात पश्चिम, प्रभारी थाना हाईवे, स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य, संचालकों मौजूद रहे। एएसपी ने मीटिंग मे मौजूद स्कूल/कॉलेज के प्राचार्या, संचालकों को सड़क सुरक्षा बारे संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हिस्सा लेते है। आगे उन्होने कहा कि जिला रोहतक मे 613 सरकारी/प्राईवेट स्कूल व 16 कॉलेज मे इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष प्रशनोतरी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है जिस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशनोतरी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शुरु से ही यातायात नियमों बारे अवगत कराना है तथा यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरुक करना है। 
 उन्होने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमो के प्रति समाज मे जागरुकता लाना हमारी जिम्मेवारी है। बच्चों को बचपन से यातायात नियमों का पालन करने बारे जागरुक व प्रोत्साहित करना होगा। हम सभी को स्कूल, अध्यापक, माता-पिता, प्रशासन को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता को मकसद बच्चो को शुरुआत से ही सड़क सुरक्षा बारे जागरुक करना व उनका महत्व बताना है। प्रत्येक बच्चा को यातायात नियमों के बारे में पता हो तथा पालन करे। प्रशनोतरी प्रतियोगिता की किताब को सबसे पहले प्राचार्य व अध्यापक स्वंय पढ़े तथा अमल करे। आप सभी अपने आपकों छात्रों के सामने एक रोल मॉडल के रुप में पेश करे। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन दृढ़ता से करे। पुलिस का मकसद है कि हमारे देश के बच्चो व नागरिकों का खून सड़क पर ना बहें।  
            उन्होने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा प्रशनोतरी प्रतियोगिता 2026-27 का पहला चरण दिनांक 31 अगस्त सोमवार को स्कूल स्तर पर आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में जिला में स्थित सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों/कॉलेज के छात्र हिस्सा लेंगे। जिसके बाद प्रतियोगिता का दूसरा चरण आयोजित किया जायेगा। दूसरे चरण मे वो छात्र हिस्सा लेगे जिन्होने प्रथम चरण मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया हो। प्रतियोगिता के पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें आन लाईन स्कूलों में वितरण कर दी गई है। प्रथम चरण ओपन बुक प्रतियोगिता है जिसमें भाग लेने वाले छात्र पुस्तक की सहायता लेकर सवालों को हल कर सकते है। परीक्षा का समय एक घण्टा होगा। सभी स्कूलों में एक समय पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी स्कूल प्राचार्य/संचालक अपने-2 स्कूल में परीक्षा का आयोजन करेंगे। परीक्षा के दौरान सभी प्रभारी थाना अपने-2 ईलाके में स्थित स्कूलों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लेंगे। रोहतक पुलिस द्वारा प्रथम चरण की परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।  
सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच चरण मे आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में चार लेवल है। प्रथम स्तर कक्षा तीसरी से 5वीं, दुसरा स्तर कक्षा 6ठीं से 8वीं, तीसरा स्तर कक्षा 9वीं से 12वीं तक एवम चौथा स्तर कॉलेज का होगा। दूसरा चरण ब्लाक लेवल, तीसरा चरण जिला स्तर, चौथा स्तर रेंज स्तर व पांचवा राज्य स्तर पर आयोजित होगा। रोहतक पुलिस द्वारा सभी छात्रों को बुक उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रत्येक चरण मे लिखित परीक्षा होगी जिसमें क्वींज कम्पीटीशन होगा।

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 17.08.2026 जिला रोहतक एएसपी ने सडक सुरक्षा को लेकर स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य के साथ की मीटिंग सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का प्रथम चरण 31 अगस्त 2026 को प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति समाज में जागरूकता लाना हमारी जिम्मेवारी : एएसपी आयुष यादव एएसपी आयुष यादव ने प्रशनोतरी प्रतियोगिता के होने वाले आयोजन को लेकर मीटिंग की है। मीटिंग के दौरान जिला मे स्थित स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य ने हिस्सा लिया। मीटिंग मे आर.टी.ए श्री विरेन्द्र ढुल, डीओ, खण्ड व उप खण्ड के शिक्षा अधिकारी, प्रभारी थाना यातायात पूर्व, प्रभारी थाना यातायात पश्चिम, प्रभारी थाना हाईवे, स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य, संचालकों मौजूद रहे। एएसपी ने मीटिंग मे मौजूद स्कूल/कॉलेज के प्राचार्या, संचालकों को सड़क सुरक्षा बारे संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हिस्सा लेते है। आगे उन्होने कहा कि जिला रोहतक मे 613 सरकारी/प्राईवेट स्कूल व 16 कॉलेज मे इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष प्रशनोतरी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है जिस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशनोतरी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शुरु से ही यातायात नियमों बारे अवगत कराना है तथा यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरुक करना है। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमो के प्रति समाज मे जागरुकता लाना हमारी जिम्मेवारी है। बच्चों को बचपन से यातायात नियमों का पालन करने बारे जागरुक व प्रोत्साहित करना होगा। हम सभी को स्कूल, अध्यापक, माता-पिता, प्रशासन को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता को मकसद बच्चो को शुरुआत से ही सड़क सुरक्षा बारे जागरुक करना व उनका महत्व बताना है। प्रत्येक बच्चा को यातायात नियमों के बारे में पता हो तथा पालन करे। प्रशनोतरी प्रतियोगिता की किताब को सबसे पहले प्राचार्य व अध्यापक स्वंय पढ़े तथा अमल करे। आप सभी अपने आपकों छात्रों के सामने एक रोल मॉडल के रुप में पेश करे। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन दृढ़ता से करे। पुलिस का मकसद है कि हमारे देश के बच्चो व नागरिकों का खून सड़क पर ना बहें। उन्होने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा प्रशनोतरी प्रतियोगिता 2026-27 का पहला चरण दिनांक 31 अगस्त सोमवार को स्कूल स्तर पर आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में जिला में स्थित सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों/कॉलेज के छात्र हिस्सा लेंगे। जिसके बाद प्रतियोगिता का दूसरा चरण आयोजित किया जायेगा। दूसरे चरण मे वो छात्र हिस्सा लेगे जिन्होने प्रथम चरण मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया हो। प्रतियोगिता के पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें आन लाईन स्कूलों में वितरण कर दी गई है। प्रथम चरण ओपन बुक प्रतियोगिता है जिसमें भाग लेने वाले छात्र पुस्तक की सहायता लेकर सवालों को हल कर सकते है। परीक्षा का समय एक घण्टा होगा। सभी स्कूलों में एक समय पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी स्कूल प्राचार्य/संचालक अपने-2 स्कूल में परीक्षा का आयोजन करेंगे। परीक्षा के दौरान सभी प्रभारी थाना अपने-2 ईलाके में स्थित स्कूलों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लेंगे। रोहतक पुलिस द्वारा प्रथम चरण की परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच चरण मे आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में चार लेवल है। प्रथम स्तर कक्षा तीसरी से 5वीं, दुसरा स्तर कक्षा 6ठीं से 8वीं, तीसरा स्तर कक्षा 9वीं से 12वीं तक एवम चौथा स्तर कॉलेज का होगा। दूसरा चरण ब्लाक लेवल, तीसरा चरण जिला स्तर, चौथा स्तर रेंज स्तर व पांचवा राज्य स्तर पर आयोजित होगा। रोहतक पुलिस द्वारा सभी छात्रों को बुक उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रत्येक चरण मे लिखित परीक्षा होगी जिसमें क्वींज कम्पीटीशन होगा।

Uklana, Hissar | Aug 17, 2026

*चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़*

*Byte  प्रोफेसर छत्रपाल सिंह*

जीवन कुंडू हत्याकांड में कल देर रात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की 

मुलाकात के बाद पत्रकारोंसे खास बातचीत करते हुए प्रतिनिधियों ने बताया कि बहुत ही पॉजिटिव वातावरण में बात हुई है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी उतना ही दुख है जितना कि हमें और परिजनों को है 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 अगस्त को जो घटना घटी है उसको लेकर भी बातचीत की और कहा कि उसके ऊपर भी रिव्यू किया जाएगा और उसके अंदर भी लोगों को राहत देने का काम करेंगे 

STF और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी 

आज शाम को करीब 3:00 बजे तक का समय मांगा आज तमाम टीमें अपना-अपना काम करेंगे और इसके ऊपर कार्रवाई होगी 

वही मुख्यमंत्री ने जीवन कुंदन की पत्नी को रोजगार देने को लेकर भी बातचीत की है 

जैसे ही कार्रवाई होगी आंदोलन भी जो है वह समाप्ति की ओर होगा

*चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़* *Byte प्रोफेसर छत्रपाल सिंह* जीवन कुंडू हत्याकांड में कल देर रात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की मुलाकात के बाद पत्रकारोंसे खास बातचीत करते हुए प्रतिनिधियों ने बताया कि बहुत ही पॉजिटिव वातावरण में बात हुई है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी उतना ही दुख है जितना कि हमें और परिजनों को है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 अगस्त को जो घटना घटी है उसको लेकर भी बातचीत की और कहा कि उसके ऊपर भी रिव्यू किया जाएगा और उसके अंदर भी लोगों को राहत देने का काम करेंगे STF और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी आज शाम को करीब 3:00 बजे तक का समय मांगा आज तमाम टीमें अपना-अपना काम करेंगे और इसके ऊपर कार्रवाई होगी वही मुख्यमंत्री ने जीवन कुंदन की पत्नी को रोजगार देने को लेकर भी बातचीत की है जैसे ही कार्रवाई होगी आंदोलन भी जो है वह समाप्ति की ओर होगा

Uklana, Hissar | Aug 17, 2026

अपराध, अपराध है, चाहे किसी भी पुलिस क्षेत्राधिकार में हो, कार्रवाई भी संयुक्त जिम्मेदारी के साथ होगी: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन 

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की अध्यक्षता में हुई ट्राईसिटी क्राइम यूनिट्स मीटिंग में सुरक्षित ट्राईसिटी का नया रोडमैप तैयार: पंचकूला, मोहाली, चंडीगढ़, सोलन व अंबाला की क्राइम यूनिट्स के अधिकारी रहे शामिल

ज्वाईंट पेट्रोलिंग व मॉक ड्रिल से लेकर हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ चलाया जाएगा संयुक्त अभियान, स्नैचिंग और चोरी में शामिल रहे आरोपियों तथा जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों पर रहेगी नजर

पंचकूला/ 17 अगस्त: -ट्राईसिटी और आसपास के क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने, अपराधियों को पुलिस क्षेत्राधिकार की सीमाओं का फायदा उठाने से रोकने तथा अंतर्राज्यीय व अंतर-जिला समन्वय मजबूत करने की दिशा में आज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन की अध्यक्षता में सेक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में ट्राईसिटी क्राइम यूनिट के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला आईपीएस अमरिंदर सिंह के अलावा चंडीगढ़, मोहाली (पंजाब), सोलन (हिमाचल प्रदेश) और अंबाला के डीएसपी स्तर के अधिकारी तथा विभिन्न क्राइम यूनिट्स के इंचार्ज शामिल हुए।

बैठक में अपराध की रोकथाम के साथ वारदात के बाद अपराधियों तक न्यूनतम समय में पहुंचने के लिए संयुक्त एक्शन प्लान तैयार किया गया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने स्पष्ट कहा कि अपराध, अपराध है चाहे वह किसी भी पुलिस क्षेत्राधिकार में हो। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई अपने-अपने क्षेत्र तक सीमित न रहकर संयुक्त जिम्मेदारी के साथ की जानी चाहिए। सीमाएं आपस में सटी होने के कारण अपराधी वारदात के बाद दूसरे क्षेत्र में प्रवेश कर बचने का प्रयास करते हैं। ऐसे में तत्काल सूचना साझा कर संयुक्त कार्रवाई जरूरी है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अपराध होने की स्थिति में सभी पुलिस इकाइयों के बीच त्वरित समन्वय से अपराधी को दूसरे क्षेत्र की सीमा में प्रवेश कर फरार होने से पहले पकड़ा जा सकता है। बैठक में बॉर्डर एरिया के क्राइम हॉटस्पॉट्स पर संयुक्त पेट्रोलिंग, हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान तथा बिना नंबर प्लेट वाले और संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी का निर्णय लिया गया। साथ ही ऐसे ब्लाइंड स्पॉट्स की पहचान कर वहां सीसीटीवी कैमरों की कवरेज बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों के रूट को ट्रेस करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा आधुनिक सॉफ्टवेयर और तकनीकी संसाधनों की मदद ली जाएगी। इस व्यवस्था की हर महीने समीक्षा भी की जाएगी।

इसके अलावा स्नैचिंग और चोरी में शामिल रहे आरोपियों तथा जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों की स्थिति की नियमित जांच की जाएगी। संबंधित जिला पुलिस के साथ मिलकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया को भी जिला पुलिस के समन्वय से और प्रभावी बनाया जाएगा।
बैठक में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित करने सहित कई अन्य सुझावों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट साझा किए और सूचना तंत्र मजबूत करने पर सहमति जताई।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि उद्देश्य ऐसी संयुक्त पुलिसिंग व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें अपराधी किसी भी जिले या राज्य की सीमा को सुरक्षा कवच न बना सकें। सभी पुलिस टीमें क्षेत्राधिकार की सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुटता से काम करेंगी, ताकि अपराध के बाद अपराधी तक जल्द पहुंचकर उसे कानून के शिकंजे में लाया जा सके।

अपराध, अपराध है, चाहे किसी भी पुलिस क्षेत्राधिकार में हो, कार्रवाई भी संयुक्त जिम्मेदारी के साथ होगी: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की अध्यक्षता में हुई ट्राईसिटी क्राइम यूनिट्स मीटिंग में सुरक्षित ट्राईसिटी का नया रोडमैप तैयार: पंचकूला, मोहाली, चंडीगढ़, सोलन व अंबाला की क्राइम यूनिट्स के अधिकारी रहे शामिल ज्वाईंट पेट्रोलिंग व मॉक ड्रिल से लेकर हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ चलाया जाएगा संयुक्त अभियान, स्नैचिंग और चोरी में शामिल रहे आरोपियों तथा जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों पर रहेगी नजर पंचकूला/ 17 अगस्त: -ट्राईसिटी और आसपास के क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने, अपराधियों को पुलिस क्षेत्राधिकार की सीमाओं का फायदा उठाने से रोकने तथा अंतर्राज्यीय व अंतर-जिला समन्वय मजबूत करने की दिशा में आज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन की अध्यक्षता में सेक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में ट्राईसिटी क्राइम यूनिट के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला आईपीएस अमरिंदर सिंह के अलावा चंडीगढ़, मोहाली (पंजाब), सोलन (हिमाचल प्रदेश) और अंबाला के डीएसपी स्तर के अधिकारी तथा विभिन्न क्राइम यूनिट्स के इंचार्ज शामिल हुए। बैठक में अपराध की रोकथाम के साथ वारदात के बाद अपराधियों तक न्यूनतम समय में पहुंचने के लिए संयुक्त एक्शन प्लान तैयार किया गया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने स्पष्ट कहा कि अपराध, अपराध है चाहे वह किसी भी पुलिस क्षेत्राधिकार में हो। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई अपने-अपने क्षेत्र तक सीमित न रहकर संयुक्त जिम्मेदारी के साथ की जानी चाहिए। सीमाएं आपस में सटी होने के कारण अपराधी वारदात के बाद दूसरे क्षेत्र में प्रवेश कर बचने का प्रयास करते हैं। ऐसे में तत्काल सूचना साझा कर संयुक्त कार्रवाई जरूरी है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अपराध होने की स्थिति में सभी पुलिस इकाइयों के बीच त्वरित समन्वय से अपराधी को दूसरे क्षेत्र की सीमा में प्रवेश कर फरार होने से पहले पकड़ा जा सकता है। बैठक में बॉर्डर एरिया के क्राइम हॉटस्पॉट्स पर संयुक्त पेट्रोलिंग, हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान तथा बिना नंबर प्लेट वाले और संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी का निर्णय लिया गया। साथ ही ऐसे ब्लाइंड स्पॉट्स की पहचान कर वहां सीसीटीवी कैमरों की कवरेज बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों के रूट को ट्रेस करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा आधुनिक सॉफ्टवेयर और तकनीकी संसाधनों की मदद ली जाएगी। इस व्यवस्था की हर महीने समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा स्नैचिंग और चोरी में शामिल रहे आरोपियों तथा जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों की स्थिति की नियमित जांच की जाएगी। संबंधित जिला पुलिस के साथ मिलकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया को भी जिला पुलिस के समन्वय से और प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित करने सहित कई अन्य सुझावों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट साझा किए और सूचना तंत्र मजबूत करने पर सहमति जताई। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि उद्देश्य ऐसी संयुक्त पुलिसिंग व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें अपराधी किसी भी जिले या राज्य की सीमा को सुरक्षा कवच न बना सकें। सभी पुलिस टीमें क्षेत्राधिकार की सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुटता से काम करेंगी, ताकि अपराध के बाद अपराधी तक जल्द पहुंचकर उसे कानून के शिकंजे में लाया जा सके।

Uklana, Hissar | Aug 17, 2026