सीएम विंडो की समीक्षा बैठक आयोजित - लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश
हिसार, 21 सितंबर।
नगराधीश रोहित कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय प्रथम तल पर स्थित मुख्य सभागार में सोमवार को सीएम विंडो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों की विभागो से संबंधित समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ जल्द समाधान कर एटीआर समय पर अपलोड किया जाए। वर्ष 2024-25 से सभी पुरानी लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देकर तुरंत कार्रवाई की जाए, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय से इनकी सीधी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सभी विभाग अपनी-अपनी शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें। एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी गहनता से समीक्षा कर समाधान किया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को ट्रेसर पर ट्रैक कर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाए। अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत बनाकर शिकायतों का स्थायी समाधान करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएसपी सुनील कुमार, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप हुड्डा एवं सीएमजीजीए अमोल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन (21 डीआईपीआरओ फोटो 15 व 16) : बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए नगराधीश रोहित कुमार।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026