समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं
हिसार, 21 सितंबर।
लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में कुल 23 पंजीकृत शिकायतें प्राप्त हई।
समाधान शिविर में गांव किनाला निवासी बलबीर सिंह द्वारा रोड़ पर पूर्वी दिशा का गन्दा नाला बनवाने की मांग पर नगराधीश रोहित कुमार ने पीडब्ल्यूडी को मामले पर उचित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए। गांव खान बहादुर निवासी अशोक कुमार द्वारा कास्ट सर्टिफिकेट जारी करवाने की मांग पर नगराधीश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
गांव शाहपुर निवासी एक प्रार्थी द्वारा ट्यूबवेल की अनुमति दिए जाने के संबंध में नगराधीश रोहित ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। गांव मात्रश्याम निवासी ओमप्रकाश द्वारा पंचायती जमीन पर पीने के पानी का टैंक बनवाने की मांग एवं गांव बालसमंद निवासी एक प्रार्थी द्वारा गलत तरीके से मनरेगा मजूदरी प्राप्त करने की शिकायत पर नगराधीश ने जिला विकास और पंचायत अधिकारी को संबंधित मामलों की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार गांव न्याना निवासी एक प्रार्थी द्वारा पीएमए योजना के तहत लाभार्थी का नाम कटने की शिकायत पर नगराधीश रोहित ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या का समाधान करने को कहा। गांव बुडाना निवासी शिवानी द्वारा शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि कम प्राप्त होने पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर नगराधीश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर उपुयक्त सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मितल, डीएसपी सुनील कुमार, सीएमजीजीए अमोल, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप हुड्डा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन (21 डीआईपीआरओ फोटो 13 व 14) : समाधान शिविर में जन नागरिकों की समस्याओं को सुनते नगराधीश रोहित कुमार।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026