Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
amit1prajapati.4545
*पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार EHC सूरत सिंह द्वारा औद्योगिक क्षेत्र हिसार में 2 ब्लैक फिल्म लगे ट्रकों का चालान किया गया।*
Uklana, Hissar
| Sep 21, 2026
MORE NEWS
*पुलिस अधीक्षक हिसार कें निर्देशानुसार सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह द्वारा चिकन वास टोल प्लाजा पर एक गाड़ी का ब्लैक फिल्म लगाने पर चालान किया गया*
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026
समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं हिसार, 21 सितंबर। लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में कुल 23 पंजीकृत शिकायतें प्राप्त हई। समाधान शिविर में गांव किनाला निवासी बलबीर सिंह द्वारा रोड़ पर पूर्वी दिशा का गन्दा नाला बनवाने की मांग पर नगराधीश रोहित कुमार ने पीडब्ल्यूडी को मामले पर उचित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए। गांव खान बहादुर निवासी अशोक कुमार द्वारा कास्ट सर्टिफिकेट जारी करवाने की मांग पर नगराधीश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव शाहपुर निवासी एक प्रार्थी द्वारा ट्यूबवेल की अनुमति दिए जाने के संबंध में नगराधीश रोहित ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। गांव मात्रश्याम निवासी ओमप्रकाश द्वारा पंचायती जमीन पर पीने के पानी का टैंक बनवाने की मांग एवं गांव बालसमंद निवासी एक प्रार्थी द्वारा गलत तरीके से मनरेगा मजूदरी प्राप्त करने की शिकायत पर नगराधीश ने जिला विकास और पंचायत अधिकारी को संबंधित मामलों की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गांव न्याना निवासी एक प्रार्थी द्वारा पीएमए योजना के तहत लाभार्थी का नाम कटने की शिकायत पर नगराधीश रोहित ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या का समाधान करने को कहा। गांव बुडाना निवासी शिवानी द्वारा शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि कम प्राप्त होने पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर नगराधीश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर उपुयक्त सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मितल, डीएसपी सुनील कुमार, सीएमजीजीए अमोल, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप हुड्डा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन (21 डीआईपीआरओ फोटो 13 व 14) : समाधान शिविर में जन नागरिकों की समस्याओं को सुनते नगराधीश रोहित कुमार।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026
59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का रोहतक में भव्य शुभारंभ, लगभग 2070 खिलाड़ी ले रहे भाग हॉकी और योगासन में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न खेल मैदानों पर रोमांचक मुकाबले जारी रोहतक, 21 सितंबर। शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 सितंबर तक रोहतक के विभिन्न खेल मैदानों एवं विद्यालय परिसरों में करवाया जा रहा है। हॉकी एवं योगासन की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 2070 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को नए बस स्टैंड के निकट स्थित एमडीएन पब्लिक स्कूल में भव्य समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर रोहतक के उपायुक्त सतबीर सिंह (आईएएस) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त सतबीर सिंह (आईएएस) ने विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों, टीम इंचार्ज एवं प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन एवं मेहनत के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए भविष्य में विजेता बनकर हरियाणा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों एवं टीम इंचार्ज को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और अपने जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। सभी खेल स्थलों पर खिलाड़ियों, टीम इंचार्ज एवं तकनीकी अधिकारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही हैं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रेस प्रभारी एवं बीईओ कलानौर संजय हुड्डा ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-17 लड़कों के मुकाबले एमडीएन पब्लिक स्कूल हॉकी ग्राउंड में आयोजित किए गए। पहले मुकाबले में पानीपत ने चरखी दादरी को 4-0 से, यमुनानगर ने राई स्पोर्ट्स स्कूल सोनीपत को 3-0 से, अंबाला ने सिरसा को 1-0 से तथा महेंद्रगढ़ ने झज्जर को 1-0 से हराया। पलवल की टीम के रिपोर्ट न करने पर फरीदाबाद को नियमानुसार विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा करनाल ने सोनीपत को 1-0, हिसार ने पानीपत को 5-0, कुरुक्षेत्र ने फतेहाबाद को 7-0, जींद ने रोहतक को 2-0, यमुनानगर ने गुरुग्राम को 2-0 तथा कैथल ने महेंद्रगढ़ को 4-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में फतेहाबाद ने अंबाला को 3-0, करनाल ने पंचकूला को 8-0, यमुनानगर ने रेवाड़ी को 2-0, पानीपत ने पलवल को 1-0, हिसार ने झज्जर को 1-0 तथा सोनीपत ने महेंद्रगढ़ को 6-0 से पराजित किया। अंडर-19 आयु वर्ग के हॉकी मुकाबले राजीव गांधी स्टेडियम स्थित एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर करवाए गए। इनमें झज्जर ने महेंद्रगढ़ को 1-0, कुरुक्षेत्र ने अंबाला को 3-1, फरीदाबाद ने गुरुग्राम को 2-0, सिरसा ने राई स्पोर्ट्स स्कूल सोनीपत को 5-0 तथा कैथल ने पानीपत को 5-2 से हराया। चरखी दादरी को नूंह के विरुद्ध वॉकओवर मिला, जबकि पलवल की टीम के उपस्थित न होने पर रेवाड़ी को वॉकओवर दिया गया। योगासन प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कों के मुकाबले राजीव गांधी स्टेडियम, रोहतक के कबड्डी हॉल में आयोजित करवाए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन तीनों आयु वर्गों के लड़कों का ट्रेडिशनल इवेंट पूरा कर लिया गया, जिसके परिणाम अगले दिन जारी किए जाएंगे। इसी प्रकार लड़कियों की योगासन प्रतियोगिता स्कॉलर रोजरी स्कूल में आयोजित की जा रही है। इसमें अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट भी पूरे कर लिए गए हैं, जिनके परिणाम अगले दिन जारी किए जाएंगे। प्रतियोगिता के शेष इवेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगातार आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश, जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, नोडल अधिकारी अशोक नांदल, प्रेस प्रभारी एवं बीईओ कलानौर संजय हुड्डा, एमडीएन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र पंवार, एईओ संजय मलिक एवं एईईओ संदीप दांगी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे टीम इंचार्ज, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी एवं खिलाड़ी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026
सीएम विंडो की समीक्षा बैठक आयोजित - लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश हिसार, 21 सितंबर। नगराधीश रोहित कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय प्रथम तल पर स्थित मुख्य सभागार में सोमवार को सीएम विंडो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों की विभागो से संबंधित समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ जल्द समाधान कर एटीआर समय पर अपलोड किया जाए। वर्ष 2024-25 से सभी पुरानी लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देकर तुरंत कार्रवाई की जाए, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय से इनकी सीधी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सभी विभाग अपनी-अपनी शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें। एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी गहनता से समीक्षा कर समाधान किया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को ट्रेसर पर ट्रैक कर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाए। अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत बनाकर शिकायतों का स्थायी समाधान करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में डीएसपी सुनील कुमार, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप हुड्डा एवं सीएमजीजीए अमोल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन (21 डीआईपीआरओ फोटो 15 व 16) : बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए नगराधीश रोहित कुमार।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026
*बाईक चोरी करने के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार।* *कब्जा से चोरी हुई 01 बाईक बरामद।* `गुरुग्राम: 21 सितंबर 2026` ▪️ दिनांक 15.09.2026 को एक व्यक्ति ने थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एक शिकायत दिनांक 15.09.2026 को बालुदा रोड सोहना से इसकी बाईक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️ अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को दिनांक 20.09.2026 को नया बाईपास रोड नूंह से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *आरिफ (उम्र-24 वर्ष) व शोएब (उम्र-24 वर्ष) दोनों निवासी गांव खेडला जिला नूंह, हरियाणा* के रूप में हुई है। ▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के *कब्जा से चोरी हुई 01 बाईक भी बरामद की गई है।* ▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026
*आदतन अपराधी पर चला गुरुग्राम पुलिस का बुल्डोजर।* *आरोपी द्वारा अवैध रूप से मकान मनाया गया था मकान।* *आरोपी पर दर्ज हैं 09 गंभीर आपराधिक अभियोग।* *गुरुग्राम क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार की जा रही है आदतन अपराधियों की संपत्ति कि समीक्षा।* `गुरुग्राम: 21 सितंबर 2026` ▪️ *अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति* के तहत गुरुग्राम पुलिस द्वारा भूमि माफियाओं, नशा तस्करों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर *धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* पर अवैध रूप से किए गए निर्माण की पहचान कर जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनरी की सहायता द्वारा अवैध बनाए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। ▪️ इस कार्यवाही में अपराधी *अभिषेक उर्फ नीटू निवासी गांव धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी अभिषेक उर्फ नीटू के विरुद्ध हत्या करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कुल 09 अभियोग अंकित हैं। ▪️ जांच में यह सामने आया कि उपरोक्त अपराधी द्वारा धनवापुर में 50 वर्ग गज में अवैध रूप से मकान का निर्माण किया हुआ था। उक्त निर्माण को प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण करने उपरांत ध्वस्त किया गया। ▪️ यह कार्यवाही *अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम* द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। गुरुग्राम पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचना को हटाया गया तथा कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से बनाए रखी गई। ▪️ गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र को समाप्त करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026
पुलिस लाइन हांसी में लगा नेत्र जांच शिविर, पुलिस कर्मचारियों व चालकों की हुई आंखों की जांच हांसी। पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन हांसी में गीतांजलि हॉस्पिटल, हिसार के सहयोग से नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गीतांजलि हॉस्पिटल की मेडिकल टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। विशेष रूप से पुलिस विभाग के चालकों की आंखों की भी जांच की गई, क्योंकि वाहन चलाते समय बेहतर दृष्टि सड़क सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस चालकों को आंखों की नियमित जांच करवाने और किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई। मेडिकल टीम द्वारा कर्मचारियों को आंखों की देखभाल, नियमित जांच तथा मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन के अधिक इस्तेमाल से होने वाली आंखों की समस्याओं से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। जांच के दौरान कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुझाव भी दिए गए। शिविर में डॉ. दीपक गुप्ता, नंदलाल, प्रिंस, शुभम सहित गीतांजलि हॉस्पिटल, हिसार की टीम तथा फार्मासिस्ट अमरजीत ने अपनी सेवाएं दीं। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचकर नेत्र जांच का लाभ उठाया। पुलिस अधीक्षक हांसी के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर इस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पुलिसकर्मी स्वस्थ रहेंगे तो वे अधिक ऊर्जा और बेहतर कार्यक्षमता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकेंगे।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026
*रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों व चालकों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के दिए निर्देश,ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की दी हिदायत* पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार त्योहारों के सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से थाना शहर यमुनानगर प्रभारी मनोज कुमार ने रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में ऑटो रिक्शा चालकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित एवं उचित स्थान पर खड़ा करें, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ऑटो रिक्शा पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। कोई भी चालक सड़क के बीच में ऑटो खड़ा न करे। यदि किसी सवारी को वाहन में बैठाना या उतारना हो, तो ऑटो को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर रोककर ही यह कार्य किया जाए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने से बचाया जा सकेगा और अन्य वाहन चालकों को भी आवागमन में सुविधा रहेगी। थाना प्रभारी ने ऑटो चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए। नशे में वाहन चलाने से चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। यदि कोई चालक नशे में वाहन चलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी चालकों से जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक के दौरान ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान मनीष कुमार ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह यूनियन के सभी ऑटो चालकों के साथ बैठक कर पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों से उन्हें अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन की ओर से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया जाएगा तथा चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यमुनानगर शहर में करीब 9000 ऑटो एवं रिक्शा संचालित होते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऑटो चालकों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में यूनियन प्रधान मनीष कुमार, उप प्रधान बृजपाल, धर्मेंद्र, उप प्रधान रवि कुमार, सेक्रेटरी हरीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं ऑटो चालक मौजूद रहे।
Uklana, Hissar | Sep 21, 2026