‘-#रिफॉर्म उत्सव’ की बैठक,उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा- नागरिकों को मिलेंगी सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं..
-#ब्राइट #न्यूज #बिलासपुर
-#रिफॉर्म उत्सव’ के तहत जिला स्तरीय सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज बचत भवन बिलासपुर में जिला समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। बैठक में रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत विभिन्न विभागों की नागरिक केंद्रित सेवाओं में सुधार और प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।
-#इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि ‘रिफॉर्म उत्सव’ का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि सुधारों का फोकस केवल व्यक्तिगत शिकायतों के निवारण तक सीमित न होकर ऐसी प्रणालीगत एवं प्रक्रियागत समस्याओं की पहचान और समाधान पर होना चाहिए, जिनका व्यापक स्तर पर आम नागरिकों और अन्य हितधारकों को समयबद्ध लाभ मिल सके।
-#उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर ऐसी प्रक्रियाओं और नियमों की पहचान करने के निर्देश दिए, जिनमें अनावश्यक औपचारिकताओं, दोहराव, विलंब या अतिरिक्त दस्तावेजों के कारण लोगों को असुविधा होती है। उन्होंने अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर डेटा साझाकरण एवं समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसी विभाग के पास पहले से उपलब्ध डेटा या जानकारी का नागरिकों के हित में समयबद्ध एवं बेहतर उपयोग किया जा सके।
-#उपायुक्त ने कहा कि प्रौद्योगिकी और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवाओं तक नागरिकों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विभागों से ऐसे व्यावहारिक सुधार प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा, जिनका व्यापक नागरिक प्रभाव हो तथा जिन्हें अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जा सके।
-#बैठक के दौरान समन्वय व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक विभाग से एक नोडल या संपर्क अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया, जिनकी नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी साझा की जाएगी। इसके साथ ही, आम नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं में सुधार और सरकारी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल बनाने के लिए विभागों से संबंधित समस्याओं और व्यावहारिक सुधार के लिए सुझाव प्रस्तुत करने को भी कहा। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एवं समिति के सदस्य सचिव मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#BrightNewsBilaspur #BrightNewsGhumarwin #BrightNewsHimachal #Bilaspur #BilaspurNews #BilaspurHP #Ghumarwin #GhumarwinNews #ReformUtsav #ReformUtsav2026 #DistrictCoordinationCommittee #JilaSamanvaySamiti #FirstMeeting #PehliBaithak #BachatBhawanBilaspur #DCBilaspur #UpayuktBilaspur #RahulKumarIAS #IASRahulKumar #DeputyCommissionerBilaspur #DistrictMagistrate #CitizenCentricServices #NagrikKendritSeva #SevaSudhar #ProcessSimplification #PrakriyaSaralikaran #SaralSeva #PardarshiSeva #SamaybaddhSeva #GoodGovernance #Sushasan #EaseOfDoingBusiness #EaseOfLiving #DigitalIndia #DigitalGovernance #TechnologyUse #DataSharing #InterDepartmentCoordination #NodalOfficer #SamparkAdhikari #SystematicReforms #VyavaharikSudhar #JanHit #PublicWelfare #HimachalPradesh #HimachalGovernment #HimachalPradeshGovernment #ManojKumarGM #GMIndustries #DICBilaspur #BachhatBhawan #BilaspurAdministration #BilaspurUpdate #HimachalNews #HPNews #BilaspurSamachar #GhumarwinSamachar #BreakingNews #LatestNews #LatestUpdate #ViralNews #GovernmentNews #AdministrativeReforms #BrightNews