पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार के साथ खड़ी हुई संतकबीरनगर पुलिस, बच्चों के भविष्य के लिए 5.51 लाख की मदद
संतकबीरनगर। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पाण्डेय के निधन से दुखी परिवार को सहारा देने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने मानवीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत पत्रकार के परिजनों को 5 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
यह सहायता विशेष रूप से उनके बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से दी गई है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके।
शोभित पाण्डेय जनपद के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी पत्रकार थे। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्यरत शोभित पाण्डेय इससे पहले अमर उजाला में चीफ ब्यूरो की जिम्मेदारी निभा चुके थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
एसपी संदीप कुमार मीना ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पुलिस की इस पहल की मानवीय संवेदनशीलता चर्चा का विषय बनी हुई है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Nov 5, 2026