कैरो: कैरो के हरिजन और आदिवासी मोहल्ले में नालियां बजबजाईं, जलनिकासी न होने से ग्रामीण परेशान
कैरो पंचायत के हरिजन और आदिवासी मुहल्ले में जलनिकासी की समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जब इलाके की स्थिति देखी गयी, तो हरिजन मुहल्ला तथा धुमकुड़िया भवन के आसपास कई जगह नालियों में गंदा पानी ठहरा हुआ मिला। नालियों में जमा कचरे और गंदगी के कारण पानी का बहाव प्रभावित था, जबकि आसपास के हिस्सों में दुर्गंध भी फैल रही थी।