पीरो: ओझवलिया छठ घाट पर प्रशासन की पैनी नजर, एसडीओ और एसडीपीओ ने तैयारियों का लिया जायजा
Piro, Bhojpur | Nov 3, 2026 पीरो अनुमंडल के ओझवलिया छठ घाट पर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय और एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्ते को दुरुस्त होने चाहिए।