सेवा संकल्प–कायाकल्प अभियान के तहत विकास कार्यों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण; शैक्षणिक लापरवाही पर शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश
आज दिनांक 21 नवंबर, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने सेवा संकल्प–कायाकल्प अभियान के तहत घोसी नगर पंचायत के देहुनी एवं साहोबिगहा पंचायत में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, आरोग्य मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, यात्री शेड, पिंक चौपाल शेड, सामुदायिक भवन, पिंक चबूतरा, ग्रामीण हाट बाजार, छठ घाट एवं विवाह मंडप सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र में 25 पंजीकृत बच्चों में से 21 की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मियों की सराहना की।
विद्यालय में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
कन्या प्राथमिक विद्यालय, देहुनी की कक्षा-1 के निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने शिक्षिका श्रीमती सीता कुमारी से कारण-पृच्छा करने तथा नियमानुसार निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिक्षक पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
#SevaSankalp #KayakalpAbhiyan #Jehanabad #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #गुणवत्तापूर्ण_शिक्षा विकास_कार्य सुशासन
Jehanabad, Bihar | Nov 21, 2026