नरवल: सरसौल पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शिक्षा की चौपाल लगाई, प्राइमरी स्कूल के विलय का जमकर किया विरोध
सरसौल ब्लॉक के लक्ष्मणपुर गांव के प्राइमरी स्कूल को तुसौरा प्राइमरी में विलय कर दिया गया है।जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा शिक्षा की चौपाल लगाकर सरकार द्वारा विलय किए जा रहे विद्यालयों के संबंध में सोमवार दोपहर 1 बजे आक्रोश जताया गया।कार्यक्रम से लगभग पांच सौ मीटर दूर प्राइमरी विद्यालय गेट के पास पहुंच जमकर नारेबाजी की।