नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अज्ञात महिला की हुई दर्दनाक मौत, 200 मीटर तक मिले शरीर के अवशेष
महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुलगांव चौकी अंतर्गत वीसी मोटर्स के सामने मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि अज्ञात महिला की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। लगभग 45 वर्षीय महिला का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया और उसके शरीर के अवशेष लगभग 200 मीटर तक हाईवे पर फैले हुए थे। थाना प्रभारी ने बुधवार 1 बजे बताया कि शरीर के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।