नरवल: महाराजपुर में सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में मुठभेड़ के दौरान लुटेरों की गिरफ्तारी, पुलिस उपायुक्त पूर्वी की जानकारी
पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने गुरुवार 2 बजे बताया कि, महाराजपुर में सर्राफा व्यापारी अनिल वर्मा से छह बदमाशों ने लूट की। पुलिस जांच व मुखबिर की सूचना पर 31 जुलाई को मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी राहुल सैनी, राज व भारत वाल्मीकि गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ में राहुल घायल हुआ। चांदी की पूरी ज्वेलरी,एक सोने का लॉकेट,₹11,500 नकद,तीन मोबाइल व एक स्कूटी बरामद को किया गया है।