नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सिकटिया शिवम उर्फ रमपत के रूप में की है। रविवार सुबह 11बजे युवक के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि,पुलिस मामले की जांच कर रही है।